अखिलेश यादव पहुंचे रेवाड़ी: भाजपा पर तीखा हमला, जातीय जनगणना और महिला आरक्षण पर उठाए सवाल
रविवार को रेवाड़ी में पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। एक पारिवारिक कार्यक्रम में आए सपा प्रमुख ने इसे सियासी मंच में बदलते हुए कई बड़े मुद्दों पर तीखे बयान दिए। अखिलेश यादव ने अकहा कि विपक्ष की एकजुटता के चलते ही मोदी सरकार को कई मुद्दों पर झुकना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर जातीय जनगणना से बच रही है, क्योंकि इससे समाज की वास्तविक तस्वीर सामने आ जाएगी और वंचित वर्ग अपने हक और अधिकार की मांग करेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 12:51 IST
अखिलेश यादव पहुंचे रेवाड़ी: भाजपा पर तीखा हमला, जातीय जनगणना और महिला आरक्षण पर उठाए सवाल #CityStates #Chandigarh-haryana #Rewari #AkhileshYadavInHaryana #HaryanaNewsInHindi #LatestHaryanaNewsInHindi #HaryanaHindiSamachar #हरियाणान्यूज #SubahSamachar
