अखिलेश बोले: यूथ कहे आज, नो मोर भाजपा, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा 'भाजपा का करप्ट सिस्टम'

अखिलेश यादव ने गुरुवार को फिर से भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने अपने X अकाउंट से लिखा- CBSE के मामले में लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या ये है कि कॉपियों को फिर से जांचने की मांग करके भी क्या हासिल होगा क्योंकि घपला करने वाला भाजपा का करप्ट सिस्टम तो वही है। न कोई जिम्मेदारी ले रहा है, न कोई इस्तीफा दे रहा है। भाजपा के जिन संगी-साथियों ने सत्ता के आपसी बंटवारे के समय शिक्षा से जुड़े हर मामले का एकाधिकार ले लिया हो, वो भी इस घपले के बाहर आने पर अपने स्वभाव के अनुसार अंडरग्राउंड हो गये हैं। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करनेवाले केवल देश के वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य से भी दगा कर रहे हैं। अब कहां है वो खुफियाजीवी लोग जो नैतिकता का पट्टा गले में डालकर विभाजन की सियासत करते हैं। Youth कहे आज का, No more भाजपा! CBSE के मामले में लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या ये है कि कॉपियों को फिर से जाँचने की माँग करके भी क्या हासिल होगा क्योंकि घपला करनेवाला भाजपा का करप्ट सिस्टम तो वही है। न कोई ज़िम्मेदारी ले रहा है, न कोई इस्तीफ़ा दे रहा है। भाजपा के जिन संगी-साथियों ने…mdash; Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 28, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अखिलेश बोले: यूथ कहे आज, नो मोर भाजपा, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा 'भाजपा का करप्ट सिस्टम' #CityStates #Lucknow #CbseControversy #AkhileshYadav #BjpCorruptSystem #UpPolitics #StudentProtest #EducationSystem #NoMoreBjp #SubahSamachar