खेल: आकाश-मुकेश चौथी बार बनारस क्लब शटलर्स के चैंपियन, दो में वॉकओवर और 14 मैचों में जीत; मनाया जश्न

आकाश दीप और मुकेश तलरेजा चौथी बार बनारस क्लब शटलर्स-2026 के विजेता बने। वहीं, इस प्रतियोगिता के दो मैच में खिलाड़ी को वॉक ओवर मिला और बाकी 14 मैचों में हार-जीत का फैसला हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता में के पुरुष युगल 41-55 वर्ष वर्ग के फाइनल में आकाश दीप-मुकेश तलरेजा ने ध्रुव बर्मन-विनीत सैमुअल की जोड़ी को सीधे सेटों में 16-14 और 15-6 से हराया। आकाश-मुकेश ने दबाव में बेहतर तालमेल दिखाते हुए सेट 16-14 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में उन्होंने 15-6 से जीत दर्ज कर खिताब जीता। फाइनल में आकाश और मुकेश ने केबी सिंह और राजीव टकसाली की जोड़ी को सीधे सेटों में 15-11 और 15-7 से जीती। द बनारस क्लब लिमिटेड की ओर से आयोजित तीन दिन की प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि मैचों में नियमों के अनुपालन और खिलाड़ियों के बीच बेहतर समन्वय रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 24, 2026, 23:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खेल: आकाश-मुकेश चौथी बार बनारस क्लब शटलर्स के चैंपियन, दो में वॉकओवर और 14 मैचों में जीत; मनाया जश्न #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar