स्पीकर ने रखा अकाल तख्त पर पक्ष: 'कानून कौम को मंजूर नहीं', सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम; ये हैं आपत्तियां

जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026 को लेकर पंजाब सरकार और सिख धार्मिक नेतृत्व के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां शुक्रवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार का पक्ष रखा। हालांकि, जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज्ज ने इसे साफ इन्कार करते हुए कहा कि पंथ की सहमति के बिना बनाया गया यह कानून कौम को मंजूर नहीं होगा। अकाल तख्त ने सरकार को 15 दिन के भीतर विवादित प्रावधान हटाने का अल्टीमेटम दे दिया है। करीब एक घंटे तक चली बैठक में कानून की धाराओं और धार्मिक आपत्तियों पर चर्चा हुई। संधवां ने कहा कि सरकार ने यह कानून मर्यादा और संगत की भावनाओं को ध्यान में रखकर बनाया है। उन्होंने बताया कि कानून से पहले अखबारों में विज्ञापन जारी कर सुझाव मांगे गए थे। उनका दावा है कि नए कानून से बेअदबी की घटनाओं पर सख्त रोक लगेगी और दोषियों को जमानत नहीं मिल पाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्पीकर ने रखा अकाल तख्त पर पक्ष: 'कानून कौम को मंजूर नहीं', सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम; ये हैं आपत्तियां #CityStates #Amritsar #PunjabSikhControversy #SubahSamachar