Ajinkya Rahane Story: वह भारतीय कप्तान, जिसकी कप्तानी में टेस्ट-ODI में कभी नहीं हारा भारत, रहे सबसे शांत नायक
अजिंक्य रहाणे ने जबक्रिकेट से संन्यास का एलान किया तो सिर्फ एक बल्लेबाज का करियर खत्म नहीं हुआ, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत, भरोसेमंद और सम्मानित अध्यायों में से एक का अंत भी हुआ। संन्यास लेते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा अपने देश और टीम को खुद से ऊपर रखा।' शायद यही एक वाक्य उनके पूरे करियर का सबसे सहीपरिचय है। डोंबिवली की लोकल ट्रेन में सफर करने वाला एक साधारण लड़का आगे चलकर ऐसा कप्तान बना, जिसकी कप्तानी में भारत टेस्ट और वनडे में एक भी मैच नहीं हारा और ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार जीत दर्ज की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 08:50 IST
Ajinkya Rahane Story: वह भारतीय कप्तान, जिसकी कप्तानी में टेस्ट-ODI में कभी नहीं हारा भारत, रहे सबसे शांत नायक #CricketNews #Cricket #International #AjinkyaRahaneStory #AjinkyaRahaneRetirement #AjinkyaRahaneCaptaincyRecord #AjinkyaRahaneWife #AjinkyaRahaneFamily #BorderGavaskarTrophy2021 #AjinkyaRahaneBiography #SubahSamachar
