UP: अजय राय ने किया तंज, कहा- सरकार के षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता; शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक
UP Politics: शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक धर्म, सत्य, शंकराचार्य और 100 करोड़ सनातनियों की जीत मानी गई। हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर लगाई गई रोक के बावजूद सरकार के षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। यह बातें शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला न्याय और सत्य की जीत का प्रतीक है। अदालत ने संविधान और विधि के अनुरूप निष्पक्ष निर्णय देकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 23:50 IST
UP: अजय राय ने किया तंज, कहा- सरकार के षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता; शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक #CityStates #Varanasi #AjayRaiCongress #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
