एयर शो: नमो घाट के ऊपर तिरंगा लेकर उड़े सेना के तीन हेलिकॉप्टर, तैयारियां पकड़ रहीं रफ्तार; सुरक्षा तगड़ी

नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियों के बीच रविवार को सेना के तीन हेलिकॉप्टर तिरंगा लेकर घाट के ऊपर उड़ते दिखाई दिए। सुबह करीब 10:50 बजे पहुंचे तीनों हेलिकॉप्टरों ने बारी-बारी से लगभग 20 मिनट तक नमो घाट के ऊपर चक्कर लगाए। नमो घाट पर सुबह हेलिकॉप्टरों से देश का तिरंगा फहराता दिखाई दिया। इसे देखकर घाट पर मौजूद लोगों का ध्यान आसमान की ओर चला गया। नमो घाट पर इन दिनों एयर शो को लेकर तैयारियां चल रही हैं। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घाट पर मौजूद वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि एयर शो को लेकर अभ्यास का सिलसिला जल्द शुरू होगा। इसके तहत आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।एयर शो के दौरान गंगा के ऊपर हवाई करतब और विमानों का प्रदर्शन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। नमो घाट पर आयोजन की तैयारियों के बीच हेलिकॉप्टरों की उड़ान ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है। नमो घाट के आसपास रहने वालों की निगाहें अभ्यास शुरू होने और एयर शो के भव्य आयोजन पर टिकी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 15:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एयर शो: नमो घाट के ऊपर तिरंगा लेकर उड़े सेना के तीन हेलिकॉप्टर, तैयारियां पकड़ रहीं रफ्तार; सुरक्षा तगड़ी #CityStates #Varanasi #AirShow #ArmyHelicopters #NamoGhat #SubahSamachar