एयर शो: आधुनिक तकनीक से होगी एयर शो और पीएम मोदी की सुरक्षा, सीपी ने किया ब्रीफ; तैनात होगी रूफटॉप फोर्स
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले एयर शो और प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। वीवीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल पर चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाएगी। आसपास के क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी की जाएगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी रूट तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। बिना निर्धारित जांच के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महिला दर्शकों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी। वीवीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 23:15 IST
एयर शो: आधुनिक तकनीक से होगी एयर शो और पीएम मोदी की सुरक्षा, सीपी ने किया ब्रीफ; तैनात होगी रूफटॉप फोर्स #CityStates #Varanasi #AirShow #PrimeMinisterSecurity #SubahSamachar
