चंडीगढ़ में एयर शो शुरू: सुखना लेक पर सूर्य किरण की गर्जना से बढ़ा रोमांच, देशभक्ति के गीतों ने बांधा समां

चंडीगढ़ के सुखना लेक पर एयर शो शुरू हो गया है।लेक देशभक्ति के गीतों से गूंज रहा है। आसमान में सूर्य किरण के करतब देख लोग रोमांचित हैं। इससे पहले सुबह हुई बरसात से प्रशासन की चुनाैतियां बढ़ गई हैं।एयर शो को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सुखना लेक 28 मार्च दोपहर तक आम लोगों के लिए बंद रहेगी और केवल पास धारकों को ही प्रवेश मिलेगा। समापन अवसर पर प्रशासक होंगे मुख्यातिथि डीसी निशांत कुमार यादव के अनुसार, 27 मार्च को मुख्य अतिथि मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद होंगे जबकि 28 मार्च को समापन अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाब चंद कटारिया शामिल होंगे। प्रशासन ने शहर को 7 जोन में बांटकर व्यवस्था की है। स्कूल के बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां पर निजी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केवल शटल बस से ही एंट्री होगी। इसके साथ लोगों को सिर्फ ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 09:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंडीगढ़ में एयर शो शुरू: सुखना लेक पर सूर्य किरण की गर्जना से बढ़ा रोमांच, देशभक्ति के गीतों ने बांधा समां #CityStates #Chandigarh #AirShowInChandigarh #SuryaKiran #SukhnaLake #SubahSamachar