एयर शो: आंखों से धुंधली दुनिया, फिर भी फाइटर प्लेन देखने की आखिरी हसरत लेकर पहुंचे कई बुजुर्ग; बताया उत्साह

आंखों से दूर की रोशनी भले ही साथ छोड़ गई हो, लेकिन आसमान में उड़ते लड़ाकू विमानों को देखने की हसरत उम्र के आखिरी पड़ाव में भी कम नहीं हुई। शनिवार को एयर शो के दूसरे दिन 80 साल के अजीमुल्लाह इसी उम्मीद के साथ डोमरी पहुंचे। एक दिन पहले ही आकर रिश्तेदार के यहां रात गुजारी और सुबह होते ही एयर शो स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा, 'मोदी नहीं होते तो हमार ई आखिरी इच्छा पूरी नहीं होती।' अजीमुल्लाह के लिए यह सिर्फ एक एयर शो देखना नहीं, बल्कि उम्रभर की एक अधूरी हसरत पूरी होने जैसा था। आंखों से दूर की चीजें साफ नहीं दिखतीं, फिर भी लड़ाकू विमानों की एक झलक पाने की उम्मीद उन्हें यहां तक खींच लाई। विमानों की आवाज और आसमान में उनकी मौजूदगी ने उनके इस इंतजार को खास बना दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 20:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एयर शो: आंखों से धुंधली दुनिया, फिर भी फाइटर प्लेन देखने की आखिरी हसरत लेकर पहुंचे कई बुजुर्ग; बताया उत्साह #CityStates #Varanasi #Chandauli #VaranasiAirShow #Azimullah #FighterAircraft #SubahSamachar