एयर शो: बाबतपुर एयरपोर्ट रहेगा नो फ्लाई जोन, वाराणसी आने-जाने वाले विमान होंगे री-शेड्यूल; जान लें टाइमिंग

नमो घाट पर 22, 23 और 25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो में लड़ाकू विमानों के आसमान में करतब दिखाने से पहले जमीन पर संचार व्यवस्था का पूरा अभ्यास 20 और 21 अक्तूबर को होगा। एयर शो के दौरान लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर कुछ देर तक विमानों का संचालन बंद रहेगा। एयरपोर्ट नो फ्लाई जोन रहेगा। अभ्यास के दौरान पायलट और जमीन पर मौजूद विभिन्न टीमों के बीच रेडियो संपर्क को परखा जाएगा। इसके लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), फ्लाइट डिस्प्ले डायरेक्टर, एयरपोर्ट संचालन टीम और ग्राउंड टीम के बीच संचार व्यवस्था को पहले ही परखा जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 02, 2026, 22:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एयर शो: बाबतपुर एयरपोर्ट रहेगा नो फ्लाई जोन, वाराणसी आने-जाने वाले विमान होंगे री-शेड्यूल; जान लें टाइमिंग #CityStates #Varanasi #VaranasiAirShow #BabatpurAirport #SubahSamachar