Una News: उद्योगों और क्रशर से बाथू में बढ़ रहा वायु और ध्वनि प्रदूषण

बाथू (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र बाथू में वायु और ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। इस समस्या ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। इतना ही नहीं सुबह और शाम सैर सपाटा करने निकले लोगों को सीधे तौर पर समस्याएं पेश आ रही हैं। विशेष तौर पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लगे क्रशर की तीखी ध्वनि की समस्या से भी जनता बेबस नजर आई है। प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि क्षेत्र में औद्योगीकरण होना ठीक बात है लेकिन इससे पेश आ रही समस्याओं का समाधान करने की दिशा में भी सरकार और प्रशासन को समय रहते उचित कदम उठाने चाहिए। जनहित की समस्याओं को सुलझाने के लिए संबंधित विभाग को भी आगे आना चाहिए। क्षेत्र में नियमों के तहत क्रशर और अन्य उद्योगों का संचालन होना चाहिए। जो वर्तमान में धरातल पर होता नहीं दिख रहा है। भारी भरकम वाहन सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर आए दिन दौड़ाए जा रहे हैं। जिस पैरामीटर का बोर्ड लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र में जगह-जगह टांगा है। उससे कई गुना अधिक क्षमता के भारी भरकम वाहन अत्यधिक क्षमता से लोड नजर आ रहे हैं। अंधाधुंध भारी भरकम वाहनों में लोडिंग होने और वाहनों की आवाजाही अत्यधिक बढ़ने से क्षेत्र की जनता सहम कर रह गई है। रही सही कसर उद्योगों से निकलने वाली गैस और गंदे पानी ने निकाल दी है। प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि अगर स्थिति ऐसी ही रही तो आने वाले समय में बाथू क्षेत्र की जनता किसी लाइलाज रोग की गिरफ्त में आ सकती है। अब देखना बाकी है कि विभाग और प्रशासन जनहित की इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए क्या कार्रवाई करते हैं। यह पहलू देखने लायक होगा और क्षेत्र की जनता की नजरें भी सरकार और प्रशासन की कार्रवाई के ऊपर टिकी हुई हैं। बाथू क्षेत्र में सुबह-शाम उद्योगों से निकलने वाला प्रदूषण क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। वहीं दूसरी ओर क्रशरों से निकलने वाली तीखी ध्वनि से भी लोगों को आवाजाही करने में समस्या पेश आ रही हैं। क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित की जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के पर अंकुश लगाना होगा। सरकार और प्रशासन को जनहित की समस्या का समाधान करने की दिशा में समय रहते उचित कदम उठाने की जरूरत है। -नरेश शर्मा, सेवानिवृत्त अधिकारीक्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर भारी भरकम वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। जिससे सड़कों पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। पुलिस और प्रशासन को इस ओर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। जो सड़क नियमों के तहत भारी भरकम वाहनों की आवाजाही के लिए मान्य है, उसी हिसाब से वाहनों का आवागमन होना चाहिए लेकिन ऐसा क्षेत्र में होता नहीं दिखा है।-महेंद्र कुमार, टैक्सी चालक

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 00:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: उद्योगों और क्रशर से बाथू में बढ़ रहा वायु और ध्वनि प्रदूषण #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar