Bengal Election: ओवैसी की AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा नाता, वीडियो वायरल होने के बाद लिया फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन खत्म कर दिया है। अब एआईएमआईएम बंगाल में किसी भी दल के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। एआईएमआईएम नेएजेयूपी से तोड़ा नाता एआईएमआईएम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि हुमायूं कबीर के खुलासों से बंगाल के मुसलमानों की सुरक्षा और साख पर खतरा बढ़ा है। पार्टी ने साफ किया कि वह ऐसे किसी भी बयान का साथ नहीं दे सकती, जो मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल खड़ा करे। ओवैसी की पार्टी का कहना है कि बंगाल के मुसलमान बहुत गरीब और पिछड़े हैं। दशकों के धर्मनिरपेक्ष शासन के बाद भी उनके लिए कुछ नहीं किया गया। इसलिए एआईएमआईएम अब स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़कर पिछड़े समुदायों की मजबूत आवाज बनेगी। क्या पूरा मामला यह पूरा विवाद एक कथित वीडियो के सामने आने के बाद शुरू हुआ। इस वीडियो में हुमायूं कबीर को कथित तौर पर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने की रणनीति बनाते हुए दिखाया गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मीडिया वार्ता कर इस वीडियो को जारी किया। टीएमसी ने आरोप लगाया कि कबीर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के संपर्क में थे। ये भी पढ़ें:Assembly Election 2026:असम, केरल और पुदुचेरी में बंपर वोटिंग; टूटा पिछला रिकॉर्ड टीएमसी ने किया दावा टीएमसी का दावा है कि ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए 1000 करोड़ रुपये की बड़ी डील हुई है। इसमें से 200 करोड़ रुपये अग्रिम के तौर पर दिए जा चुके हैं। पार्टी ने इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की है। क्या बोलेहुमायूं कबीर दूसरी तरफ, हुमायूं कबीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो असली नहीं है और इसे एआई की मदद से बनाया गया है। उन्होंने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। भाजपा ने भी इन आरोपों को गलत बताया है। भाजपा का कहना है कि टीएमसी हार के डर से ऐसे झूठे आरोप लगा रही है। अन्य वीडियो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 04:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bengal Election: ओवैसी की AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा नाता, वीडियो वायरल होने के बाद लिया फैसला #IndiaNews #National #Aimim #WestBengalAssemblyElection2026 #WestBengalElection #बंगालविधानसभाचुनाव #बंगालविधानसभाचुनाव2026 #ElectionNewsInHindi #HumayunKabir #SubahSamachar