Delhi NCR News: एम्स ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, 30 तक एपीएआर कोर्स पूरा करना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। अखिल भारत आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अहम नोटिस जारी किया है। संस्थान ने कहा कि कई कर्मचारी अभी तक अनिवार्य एपीएआर कोर्स और उसका असेसमेंट पूरा नहीं कर पाए हैं, जिसे जल्द पूरा करना जरूरी है। एम्स प्रशासन के अनुसार यह कोर्स आईगोट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और कर्मचारियों को कोर्स के साथ-साथ उसका टेस्ट भी पास करना होगा। इसके लिए आखिरी तारीख 30 अप्रैल तय की गई है। ऐसे में, संस्थान की कोऑर्डिनेशन सेल ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे समय रहते कोर्स पूरा कर लें। साथ ही, नोडल और सब-नोडल अधिकारियों को यूजर मैपिंग की प्रक्रिया भी तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन के अनुसार, डेडलाइन नजदीक है और अब भी कई कर्मचारी कोर्स पूरा नहीं कर पाए हैं, इसलिए सभी को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यह सूचना एम्स के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है और कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए वेबसाइट पर भी डाली गई है। एम्स ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे बिना देरी किए आईगोट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर लॉगिन कर अपना एपीएआर कोर्स और असेसमेंट जल्द पूरा कर लें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 17:45 IST
Delhi NCR News: एम्स ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, 30 तक एपीएआर कोर्स पूरा करना जरूरी #AIIMSWarnsEmployeesToCompleteAPARCourseBy30th #SubahSamachar
