AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी और लैब टेक्नीशियन की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और वेतन

एम्स बिलासपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत संचालित क्षेत्रीय स्तर की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी (वीआरडीएल) में पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह अनुबंध आधार पर होगी। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। वैज्ञानिक बी (नॉन-मेडिकल) के एक पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी के पास माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से एमएससी डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कम से कम दो वर्ष का शोध या शिक्षण अनुभव भी आवश्यक है। पीएचडी डिग्री धारकों को चयन में प्राथमिकता मिलेगी। लिए चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 56,000 रुपये के साथ एचआरए दिया जाएगा। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 21:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी और लैब टेक्नीशियन की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और वेतन #CityStates #Shimla #AiimsBilaspurRecruitment #SubahSamachar