AI Video: मस्क ने एक्स पर एआई से बने युद्ध के वीडियो पर शुरू की कार्रवाई, अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी

अरबपति कारोबारी एक्स के मालिक एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपने क्रिएटर रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम में बड़े बदलावों की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि वह खासकर युद्ध जैसे संवेदनशील समय में एआई से बने भ्रामक वीडियो पर सख्ती करेगी।यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच तनाव को लेकर गलत जानकारी फैलने की चिंताएं बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें - Russia Oil Supply: पश्चिम एशिया संकट के बीच रूस का भारत को बड़ा भरोसा, 95 लाख बैरल तेल भेजने की तैयारी 'अपनी नीतियों में बदलाव कर रही है कंपनी' एक पोस्ट में एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने कहा कि कंपनी अपनी नीतियों में बदलाव कर रही है ताकि युद्ध के समय सही और भरोसेमंद जानकारी लोगों तक पहुंचती रहे। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के कारण अब असली जैसे दिखने वाले फर्जी वीडियो बनाना बहुत आसान हो गया है, जो लोगों को गुमराह कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान में एक व्यक्ति 31 अकाउंट चला रहा था, जो एआई से बने युद्ध के वीडियो पोस्ट कर रहा था। ये सभी अकाउंट हैक किए गए थे और उनके नाम बदल दिए गए थे। असली और एआई कंटेंट की ऐसे होगी पहचान अगर नई नीति के तहत कोई यूजर बिना साफ जानकारी दिए एआई से बने युद्ध के वीडियो पोस्ट करता है तो उसे 90 दिनों के लिए रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम से निलंबित कर दिया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने पर स्थायी रूप से प्रोग्राम से बाहर किया जा सकता है। कंपनी ने 'मेड विथ एआई' नाम का एक लेबल भी शुरू किया है, जो ऐसे पोस्ट पर दिखाई देगा जिनमें एआई से बना कंटेंट शामिल होगा। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि सामग्री असली नहीं है। यह भी पढ़ें - क्या दरकने लगा MAGA का तिलिस्म: ईरान में बमबारी पर US में ट्रंप की आलोचना, पश्चिम एशिया पर किसने क्या कहा गलत जानकारी को फैलने से रोकने की कवायद कंपनी को उम्मीद है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और गलत जानकारी फैलने से रोका जा सकेगा। हाल ही में अली खामेनेई की कथित मौत की खबरों के बाद वैश्विक तनाव और बढ़ गया है। इन घटनाओं के बीच एलन मस्क और निकिता बियर ने कहा कि एक्स पर ट्रैफिक अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, क्योंकि लोग ताजा जानकारी के लिए प्लेटफॉर्म का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। -इनपुट आईएएनएस अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 23:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AI Video: मस्क ने एक्स पर एआई से बने युद्ध के वीडियो पर शुरू की कार्रवाई, अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी #TechDiary #International #ElonMusk #AiVideo #XPlatform #Ai-generatedWarVideos #AccountBan #UsIranConflict #UsIsraelIranWar #IranWar #SubahSamachar