AI Summit Controversy: एआई समिट में बवाल के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, चार आरोपियों की कोर्ट में पेशी

इंडियन यूथ कांग्रेस के एआई समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा आज सड़क पर उतर आई। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में शुक्रवार यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों की पांचदिन की कस्टडी मांगी।जबकि बचाव पक्ष ने इसका कड़ा विरोध करते हुए जमानत याचिका दाखिल की।कोर्ट ने पुलिस कस्टडी और बेल एप्लीकेशन पर ऑर्डर सुरक्षित रख लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के तौर पर हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 11:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AI Summit Controversy: एआई समिट में बवाल के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, चार आरोपियों की कोर्ट में पेशी #CityStates #DelhiNcr #AiSummitControversy #BjpProtests #AiSummit2026 #SubahSamachar