Dehradun News: एआई भारत विस्तार योजना शुरु
देहरादून से वर्चुअल माध्यम से जुड़े कृषि मंत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ एआई भारत विस्तार योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम से वह देहरादून से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, योजना से कृषि एवं औद्यानिकी फसलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिससे किसानों को सटीक और समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो सकेगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसानों को एक ही स्थान पर फसलों की आवश्यकताओं, मंडीभाव, सिंचाई का समय, उन्नत बीज, फसल बीमा एवं अन्य कृषि संबंधी जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर निरंजन डोभाल, निदेशक उद्यान सुंदर लाल सेमवाल, महेंद्र पाल, नरेंद्र यादव, रतन कुमार आदि मौजूद रहे। -----------किसान जानकारी के लिए इस नंबर पर करें डायल कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा, एआई भारत विस्तार के माध्यम से किसान अपने मोबाइल से 155261 नंबर पर डायल कर फसलों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को घर बैठे विशेषज्ञ परामर्श और मार्गदर्शन मिलेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:39 IST
Dehradun News: एआई भारत विस्तार योजना शुरु #AIIndiaExpansionPlanLaunched #SubahSamachar
