एआई इंपैक्ट समिट: शुभारंभ से पहले बोले PM- विज्ञान-तकनीक में तरक्की कर रहा भारत, दुनिया देखेगी हमारा सामर्थ्य

राजधानी दिल्ली में आज मेगा एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट की शुरुआत हो रही है, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख टेक लीडर्स और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इस बड़े आयोजन के तहत बाद में 'एआई इंडिया एक्सपो' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समिट में आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि दुनिया भर से लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। उन्होंने देश के युवाओं की भूमिका को तकनीकी प्रगति का प्रमुख चालक बताया। पीएम ने अपने संदेश में कहा कि यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में सहयोग, नवाचार और भविष्य की तकनीकी संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा। (यह खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 06:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एआई इंपैक्ट समिट: शुभारंभ से पहले बोले PM- विज्ञान-तकनीक में तरक्की कर रहा भारत, दुनिया देखेगी हमारा सामर्थ्य #BusinessDiary #National #SubahSamachar