सैयारा के बाद फिर मोहित सूरी के साथ काम करेंगे अहान पांडे, फिल्म की कहानी और कास्टिंग पर सामने आई नई अपडेट

पिछले साल आई रोमांटिक फिल्म सैयारा से अहान पांडे रातोंरात युवाओं के बीच की सेंसेशन बन गए। इस सफल फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। अब अहान पांडे एक बार फिर मोहित सूरी के साथ एक नई रोमांटिक फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हैं। ऐसा होता है तो सैयारा के बाद एक बार फिर मोहित सूरी और अहान पांडे की जोड़ी बड़े पर्दे पर छाने के लिए तैयार है। फिर यशराज फिल्म्ल साथ लाएगा अहान और मोहित की जोड़ी वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अहान पांडे मोहित सूरी की यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली अगली रोमांटिक ड्रामा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है, मोहित ने अपनी नई फिल्म की कहानी लिख ली थी, जो एक अधेड़ उम्र के लड़के और एक अधेड़ उम्र की लड़की पर आधारित रोमांटिक कॉमेडी है। लेकिन जिस अभिनेता को उन्होंने चुना था, उसके साथ यह कहानी ठीक नहीं बैठ पाई। आदित्य चोपड़ा ने उन्हें अहान के साथ एक और रोमांटिक कॉमेडी बनाने का सुझाव दिया। चूंकि उनकी दूसरी फिल्म एक एक्शन फिल्म है, जिसमें उन्होंने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। इसलिए निर्माता को लगा कि अहान की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आएगी। नए सिरे से स्क्रिप्ट लिख रहे मोहित सूरी रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सैयारा' की सफलता के बाद मोहित सूरी की अगली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब यह पुष्टि हो गई है कि अहान पांडे को इस आगामी प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया गया है। अब मोहित अहान के हिसाब से स्क्रिप्ट को फिर से लिख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 15:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सैयारा के बाद फिर मोहित सूरी के साथ काम करेंगे अहान पांडे, फिल्म की कहानी और कास्टिंग पर सामने आई नई अपडेट #Bollywood #International #National #AhaanPanday #MohitSuri #AhaanPandayMohitSuriReunite #AhaanPandayNextMovie #AhaanPandayNewMovieWithMohitSuri #MohitSuriNewMovie #MohitSuriUpcomingMovie #Sayaara #AhaanPandaySaiyaara #MohitSuriSaiyaara #SubahSamachar