Ambala News: एग्री स्टैक से किसानों को एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
अंबाला सिटी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों के लिए डिजिटल सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार की एग्री स्टैक योजना के तहत अब हर किसान की यूनिक किसान आईडी बनाई जा रही है। इस पहल से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक ही आईडी से सभी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। किसान अब घर बैठे अपनी जमीन का पूरा ब्योरा एक क्लिक पर देख सकेंगे। डॉ. सैनी ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर जल्द पंजीकरण करवाएं, ताकि वे भविष्य में योजनाओं से वंचित न रहें। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 03:28 IST
Ambala News: एग्री स्टैक से किसानों को एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी #AgriStackWillProvideInformationToFarmersAtOneClick. #SubahSamachar
