जिप लाइन हादसा: माथे की हड्डी टूटी, तुरंत चली गई जान; मां ने वीडियो में कैद कर ली 16 वर्षीय बेटे की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन से 45 फीट नीचे गिरकर कुनाल की दर्दनाक मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि भी हो गई। गिरने पर कुनाल का माथा फर्श पर टकराया था, जिससे दाहिनी तरफ उसके माथे की हड्डी टूट गई थी। मस्तिष्क में अचानक सूजन आने से वह कोमा में चला गया और समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। पुलिस ने कुनाल के शव को रविवार शाम ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मगर कागजी प्रक्रिया पूरी न हो पाने से सोमवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कराया जा सका। इसके बाद परिजन शव को लेकर फिरोजाबाद चले गए। उधर, एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि अगर जिप लाइन के नीचे सुरक्षित जाल और गद्दा होता तो जान नहीं जाती।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 08:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जिप लाइन हादसा: माथे की हड्डी टूटी, तुरंत चली गई जान; मां ने वीडियो में कैद कर ली 16 वर्षीय बेटे की मौत #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraZipLineAccident #KunalDeath #ViralVideo #PostmortemReport #HeadInjury #AdventureRideAccident #SafetyNet #AgraNews #TeenFall #ZipLineTragedy #SubahSamachar