क्रूरता की हद कर दी पार: ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 53 मवेशी, तीन भैंस और एक पड़वा की मौत; पांच गिरफ्तार

आगरा के एत्मादपुर थाना पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 53 मवेशी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देश पर अभियान के तहत एत्मादपुर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली, जिसमें कुल 53 मवेशी पाए गए। इनमें 40 भैंस, दो भैंसा, तीन पड़िया, चार पड़वा के अलावा तीन मृत भैंस और एक मृत पड़वा भी शामिल थे। ये भी पढ़ें -UP:ढोलक की थाप के थे दीवाने, उसकी हुई ऐसी बेकदरी कूड़ा बीनकर भर रहा था पेट, सड़क किनारे मिली लाश पुलिस जांच में सामने आया कि मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। उनके बैठने, खड़े होने, हवा और पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे उन्हें अत्यधिक पीड़ा हो रही थी। पुलिस ने वाहन चालक के पास से 3,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। सभी जीवित पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा परीक्षण कराया गया, जबकि मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया। ये भी पढ़ें -UP:ई-वे बिल में छोटी गलती पर भारी जुर्माना क्यों व्यापारियों ने उठाई आवाज, एसआईबी जांच के लिए मांगी एसओपी इस मामले में थाना एत्मादपुर पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में भूरा धौलपुर, राजस्थान, इब्राहिम कुरैशी, जासिर खान, इमरान खान सभी निवासी सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश तथा नदीम बेग धौलपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। जबकि एक ट्रक, 53 मवेशी, 3000 रुपये नकद बरामद किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें - 1-सोशल मीडिया, न टाइमपास:ऑनलाइन कोचिंग और कड़ी मेहनत, आगरा की खुशी ने CUET में हासिल की देशभर में 5वीं रैंक 2-UP:लोहे के पाइप से फाड़ दिया सिर, बेरहमी से किया आयुर्वेद डॉक्टर का कत्ल; दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्रूरता की हद कर दी पार: ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 53 मवेशी, तीन भैंस और एक पड़वा की मौत; पांच गिरफ्तार #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraPolice #EtmadpurPoliceStation #IllegalCattleTransportation #CattleSmuggling #53CattleRescued #PreventionOfCrueltyToAnimalsAct #FiveArrested #आगरापुलिस #एत्मादपुरथाना #अवैधपशुपरिवहन #SubahSamachar