कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: जवान बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, लाश देख मां की बिगड़ी हालत; पत्नी हो गई बेहोश

हत्यारों का एनकाउंटर कर दो या हमें भी गोली मार दो। हे राम, मेरे बच्चे को क्यों मार डाला.। बेटे के शव से लिपट कर रो-रोकर हर्ष जैन की मां का बेहाल हो गईं। पत्नी नंदिनी पति का चेहरा देखते ही गश खाकर बेहोश हो गई। होश में आने पर मासूम बेटे के लिए उठकर खड़े होने को कहने लगी। बेटा हर्षित भी रोने लगा, उसे बुआ ने संभाला। परिवार का करुण क्रंदन देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। सोमवार दोपहर 2 बजे हर्ष का शव घर पहुंचते ही परिजन बेहाल हो गए। करुण क्रंदन गूंजने लगा। पिता दिनेश का कहना था कि पुलिस ने आरोपी के भाई और बाइक पर साथ आए दोस्त को नामजद नहीं किया है। इससे गुस्साए परिजन शव को गुदड़ी मंसूर खां चौराहे पर ले गए। शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मां दीपिका ने पुलिस से आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 08:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: जवान बेटे को पीट-पीटकर मार डाला, लाश देख मां की बिगड़ी हालत; पत्नी हो गई बेहोश #CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Etah #Kasganj #Mainpuri #UttarPradesh #AgraMurderCase #HarshJainMurder #EncounterDemand #BrutalAssault #YouthKilledInAgra #DevaAccused #FamilyProtest #आगराहत्याकांड #हर्षजैनमर्डर #मांकादर्द #SubahSamachar