Agra: आगरा मेट्रो की सुरक्षा का चार घंटे तक 'टेस्ट', बैग स्कैनिंग से CCTV तक....हर व्यवस्था की हुई जांच

आगरा मेट्रो की सुरक्षा का आकलन करने के लिए पांचवीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक ने चार घंटे तक दो स्टेशनों और डिपो का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, स्कैनिंग मशीन देखी। जवानों से अस्त्र-शस्त्र और प्रतिबंधित सामान के बारे में भी जानकारी की। सेनानायक डॉ. एमपी सिंह ने ताज ईस्ट गेट और ताजमहल मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। एक्सरे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम देखकर जवानों से पूछा कि यात्रियों के बैग, सूटकेस और पार्सल की कैसे स्कैनिंग करते हैं। बीते दिन की फुटेज के बारे में पूछा। मेट्रो में किन चीजों पर प्रतिबंध है। जवानों ने बताया कि नुकीली सामग्री, अस्त्र-शस्त्र, केमिकल, सिलिंडर आदि पर रोक है। स्टेशनों पर उपलब्ध सायरन, सीसीटीवी कैमरे समेत सुरक्षा उपकरण भी देखे। डिपो और कंट्रोल रूम के निरीक्षण के बाद वीडियो सर्विलांस समेत अन्य की समीक्षा की। निरीक्षण में सहायक सेनानायक धर्मेंद्र सिंह, राजीव यादव, आगरा मेट्रो प्रभारी सुशांत गौड़ आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 11:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra: आगरा मेट्रो की सुरक्षा का चार घंटे तक 'टेस्ट', बैग स्कैनिंग से CCTV तक....हर व्यवस्था की हुई जांच #CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #UttarPradesh #AgraMetro #SecurityInspection #TajEastGateMetroStation #TajMahalMetroStation #Cctv #BaggageScreening #ControlRoom #SpecialSecurityForce #SafetyAudit #MetroSecurity #SubahSamachar