UP: आंखें बाहर निकल आईं, नाक का हिस्सा खत्म, बिगड़ गया चेहरा; पत्थर से सिर कूचकर छोटे भाई को दी खौफनाक मौत
आगरा के थाना हरीपर्वत के नगला छिद्दा में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर बड़ा भाई हैवान बन गया। पत्थर से सिर कूचकर छोटे भाई अजय (19) की हत्या कर दी। इसके बाद घसीटते हुए उसे पहली मंजिल की सीढि़यों से नीचे ले आया। आवाज सुनकर पड़ोसी आए लेकिन डर के कारण बचाने की हिम्मत नहीं कर सके। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। नगला छिद्दा, बापू नगर, रिंग रोड निवासी लक्ष्मी नरायन सब्जी बेचते हैं। पवन और अजय के अलावा उनका एक और बेटा छोटू है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। अजय पेंटर का काम करता था जबकि पवन नशे का आदी है। लक्ष्मी नरायन ने बताया कि बहन लता के बेटे की शादी है। रविवार को भात पहनाने के लिए वह पत्नी अंजलि और छोटे बेटे छोटू के साथ हाथरस के सादाबाद गए थे। घर में पवन और अजय ही थे। रात करीब 10:30 बजे अजय पहली मंजिल पर सो रहा था। तभी पवन नशे की हालत में पहुंच गया। वह शराब की बोतल खरीदने के लिए उससे रुपये मांगने लगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 08:39 IST
UP: आंखें बाहर निकल आईं, नाक का हिस्सा खत्म, बिगड़ गया चेहरा; पत्थर से सिर कूचकर छोटे भाई को दी खौफनाक मौत #CityStates #Agra #UttarPradesh #Murder #BrotherKillsBrother #LiquorMoneyDispute #HariparvatPolice #NagleChidda #StoneMurder #AlcoholAddictionCrime #SubahSamachar
