यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने पीएम मोदी और गृह मंत्री के साथ बनाई ऐसी तस्वीर, तेजी से हो गया वायरल; ये हो रही चर्चा

आगरा के थाना कमला नगर का हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल सोशल मीडिया पर सोमवार को सुर्खियों में आ गया। उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य के साथ उसकी तस्वीर वायरल हो गईं। इस पर लोगों ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया। ये भी कहा कि हिस्ट्रीशीटर ने फर्जी तरीके से तस्वीरें बनाकर डाली हैं। इसके लिए एक्स पर पोस्ट भी किए गए। लोगों के कमेंट आने पर मनोज अग्रवाल की तरफ से माफी एवं स्पष्टीकरण डाला गया। मनोज ने लिखा कि किसी ने फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया था, इसकी जानकारी नहीं थी। एआई से बनाई गई नकली तस्वीरें पोस्ट की गईं हैं। इस बारे में पता चलने पर तुरंत अपने अकाउंट का एक्सेस दोबारा प्राप्त किया। इन सभी तस्वीरों और पोस्ट को हटा दिया है। इसके लिए माफी भी मांगी। उधर, मामले की जानकारी पर थाना कमला नगर पुलिस भी सक्रिय हो गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। मनोज पर 9 मामले दर्ज हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 10:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने पीएम मोदी और गृह मंत्री के साथ बनाई ऐसी तस्वीर, तेजी से हो गया वायरल; ये हो रही चर्चा #CityStates #Agra #Etah #Mathura #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #UttarPradesh #AgraNews #HistorySheeter #ViralPhotos #PmModi #AmitShah #AiGeneratedImages #FacebookHacked #CyberCellInvestigation #आगरान्यूज #हिस्ट्रीशीटर #SubahSamachar