आगरा में आफत की बारिश: चोक नालों से सड़कें डूबीं, घरों में भर गया पानी; मेयर के आवास का भी हुआ बुरा हाल

बारिश ने पांच दिन में तीन बार नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी, लेकिन निगम का ढर्रा नहीं बदला। सोमवार रात हुई बारिश ने शहर में 80 से ज्यादा सड़कों को नहरों में तब्दील कर दिया तो कॉलोनियों को तलैया में बदल दिया। सड़कों, पार्कों के साथ घरों और दुकानों में पानी भर गया। दो से चार फीट तक पानी सड़कों और घरों में जमा हो जाने से मंगलवार को पूरे दिन दुकानदार और लोग इसे निकालने में व्यस्त रहे। चोक पड़े नालों से निकला गंदा पानी और सिल्ट घरों और सड़कों में जमा हो गई। पानी निकालने के लिए 38 पंप नगर निगम को लगाने पड़े, लेकिन जलभराव दूर नहीं हो पाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 10:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा में आफत की बारिश: चोक नालों से सड़कें डूबीं, घरों में भर गया पानी; मेयर के आवास का भी हुआ बुरा हाल #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraFlooding #ChokedDrains #MunicipalCorporation #80RoadsSubmerged #WaterloggingHomes #MetroConstructionImpact #BijligharChauraha #HeavyRainDisaster #DrainCleaningFailure #आगराजलभराव #SubahSamachar