Agra News: बालिका वर्ग में आगरा और बालकों में फिरोजाबाद ओवरऑल चैंपियन

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई 70वीं अंडर-14, 17 व 19 वर्ग की तीन दिवसीय मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। ओवरऑल बालिका वर्ग में आगरा और बालक वर्ग में फिरोजाबाद की टीम चैंपियन बनी। स्टेडियम में हुई 22 विभिन्न स्पर्धाओं में मंडल भर के विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। हर एक रेस और थ्रो के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रतन सिंह भदौरिया, डॉ. अनिल वशिष्ठ, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अतुल जैन और सोमदेव सारस्वत ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सेंट जोसेफ कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, पंकज शर्मा, केपी सिंह, एनके बिंदु, पंकज कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद---------------प्रतियोगिता के परिणाम अंडर-14 बालिका वर्ग में 80 मीटर बाधा दौड़ में आगरा की वानी प्रथम, 100 मीटर दौड़ में आगरा की तान्या प्रथम, 600 मीटर दौड़ में आगरा की शिवानी प्रथम, डिस्कस थ्रो में मथुरा की आस्था प्रथम रहीं। अंडर-17 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद की खुशी प्रथम, 110 मीटर बाधा दौड़ में आगरा की श्रीजी प्रथम, 200-400 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद की अपूर्वा प्रथम, तीन हजार मीटर वाक में मैनपुरी की रीना प्रथम, डिस्कस थ्रो में फिरोजाबाद की आस्था प्रथम, हैमर थ्रो में आगरा की अनामिका प्रथम रहीं। अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आगरा की कविता प्रथम, 110 मीटर बाधा दौड़ में आगरा की कविता प्रथम, 400 मीटर दौड़ में आगरा की भावना प्रथम, तीन हजार मीटर वाक में मथुरा की गौरी प्रथम, डिस्कस थ्रो में मथुरा की शशि प्रथम, हैमर थ्रो में मथुरा की शशि प्रथम रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में 80 मीटर बाधा दौड़ में मथुरा के देवेश प्रथम, 100 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के मयंक प्रथम, 200 मीटर दौड़ में आगरा के शिवा प्रथम, 400-600 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के अंशु प्रथम, डिस्कस थ्रो में मैनपुरी के प्रिंस प्रथम रहे। अंडर-17 वर्ग में 110 मीटर बाधा दौड़ में मैनपुरी के अत्रे चतुर्वेदी प्रथम, 100 मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के रोबिन प्रथम, 15 सौ और तीन हजार मीटर दौड़ में आगरा के नितिन गुर्जर प्रथम, पांच हजार मीटर वाक में आगरा के मनीष प्रथम, डिस्कस थ्रो में आगरा के रोहित प्रथम, हैमर थ्रो में मैनपुरी के गोविंद सिंह प्रथम, ट्रिपल जंप में आगरा के अमित सिंह प्रथम रहे। अंडर-19 वर्ग में सौ मीटर दौड़ में मथुरा के यशराज प्रथम, 110 मीटर बाधा दौड़ में फिरोजाबाद के प्रियांशु प्रथम, 400 मीटर दौड़ में मथुरा के लोकेश प्रथम, 15 सौ और तीन हजार मीटर दौड़ में फिरोजाबाद के अजय प्रथम, पांच हजार मीटर वाक में मैनपुरी के सर्वजीत प्रथम, हैमर थ्रो में आगरा के अन्नू चाहर प्रथम, डिस्कस थ्रो में मथुरा के विकास प्रथम, ट्रिपल जंप में मथुरा के सुधीर प्रथम स्थान पर रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: बालिका वर्ग में आगरा और बालकों में फिरोजाबाद ओवरऑल चैंपियन #AgraEmergedAsTheOverallChampionInTheGirls'Category #AndFirozabadInTheBoys'Category. #SubahSamachar