UP: पांच साल में 50 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट हब बनेगा आगरा, MSME सेक्टर ने तैयार किया बड़ा रोडमैप

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में एमएसएमई सेक्टर सबसे अहम कड़ी है। लोकल टू ग्लोबल की सोच, तकनीकी उन्नयन और सरकारी नीतियों के दम पर आगरा का उद्योग अब अगले दशक की बड़ी छलांग लगाने को तैयार है। पांच साल में 50 हजार करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट हब बनेगा। अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के उपलक्ष्य में उद्यमियों ने भविष्य का खाका तैयार किया। निर्णय हुआ कि हाल ही शहर में हुई ब्रिक्स देशों की कॉन्फ्रेंस आगरा की वैश्विक पहचान का पुख्ता प्रमाण है। उद्यमियों का मानना है कि ओडीओपी, फुटवियर, हैंडीक्राफ्ट और आयरन कास्टिंग के दम पर शहर का एमएसएमई सेक्टर विश्व पटल पर छाएगा। ये भी पढ़ें -UP:सीएम योगी ने विधायक से ली चुटकी, बोले- 'बाबूलाल जी, पूजा-पाठ में लगने का समय है', जवाब सुन- हंस पड़े नेता 50 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट हब लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष कुमार अग्रवाल का कहना है कि भविष्य डिजिटल और ग्रीन एमएसएमई का है। यदि रॉ-मटेरियल बैंक और सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा मिले, तो क्लस्टर डेवलपमेंट के जरिए आगरा अगले 5 साल में 50 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट हब बन सकता है। ये भी पढ़ें -फिर डॉक्टर क्या करेंगे:अगले 10 साल में बदल जाएगा इलाज का तरीका, AI पता करेगी बीमारियां; रोबोट करेंगे सर्जरी ब्रश टाउन ऑफ इंडिया की मांग आगरा ब्रश एसोसिएशन के महासचिव नितिन अग्रवाल ने बताया कि आगरा को ब्रश टाउन ऑफ इंडिया का दर्जा देने और आधुनिक मशीनों पर 50% सब्सिडी की मांग की गई है। इससे ब्रश उद्योग अकेले हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर सकता है। ये भी पढ़ें -UP:सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, अब टूटेगी खनन माफिया की कमर; गांव के लोगों को मिलेगी राहत टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन सेंटर की जरूरत राष्ट्रीय सचिव लघु उद्योग भारती दीपक अग्रवाल का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट, गंगाजल और मेट्रो प्रोजेक्ट से आगरा का इकोसिस्टम पूरी तरह बदलेगा। चीन को पछाड़ने के लिए स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और आगरा में टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन सेंटर की सख्त आवश्यकता है। ये भी पढ़ें -UP:ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया इंटरनेशनल एमएसएमई एक्सपो आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य सुनील सिंघल ने कहा कि हर एमएसएमई को जैम पोर्टल से जोड़ने पर जोर दिया जाए। आगरा में इंटरनेशनल एक्सपो कराया जाए, जिससे यहां की जीडीपी दोगुनी हो सके। ये भी पढ़ें -UP:भारतीय सेना का टेक मिशन तेज, 509 बेस वर्कशॉप में बढ़ेगी उत्पादन क्षमता; लेफ्टिनेंट जनरल ने किया निरीक्षण

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 08:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: पांच साल में 50 हजार करोड़ का एक्सपोर्ट हब बनेगा आगरा, MSME सेक्टर ने तैयार किया बड़ा रोडमैप #CityStates #Agra #Etah #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #Mathura #UttarPradesh #Msme #ExportHub #₹50 #000CroreExports #Odop #FootwearIndustry #Handicrafts #Brics #TechnologyUpgradation #SubahSamachar