बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली कल से: सुरक्षा के लिए दो प्लाटून पीएसी, 15 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती

बरेली में अग्निवीर सेना भर्ती रैली और एसआई भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ रेलवे, रोडवेज, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से रैली और परीक्षा दौरान दो प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी।विभिन्न रूटों पर 150 रोडवेज बसों को लगाया जाएगा। शहर में 15 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी, ताकि जाम की समस्या न हो और अभ्यर्थी आसानी से अपने केंद्रों तक पहुंच सकें। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान रात में नकटिया से ट्रैफिक भी वन-वे किया जाएगा। भर्ती रैली 13 दिन चलेगी। रोजाना औसतन एक हजार अभ्यर्थी आएंगे। दो दिन एसआई भर्ती परीक्षा के दौरान 38 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आएंगे। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे ताकि दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को आसानी से परीक्षा केंद्रों की जानकारी मिल सके। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लिया है, जहां अतिरिक्त भीड़ के कारण जाम की समस्या हो सकती है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 25 ई-बसों को भी लगाया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली कल से: सुरक्षा के लिए दो प्लाटून पीएसी, 15 स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #AgniveerBharti2026 #IndianArmy #Police #SubahSamachar