Sonipat News: संगठन संवाद कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल वैश्य समाज ने की चर्चा

सोनीपत। अग्रवाल वैश्य समाज जिला सोनीपत इकाई की बैठक रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर-14 में हुई। इसकी अध्यक्षता टीकाराम मित्तल व प्रदेश सचिव डॉ. राजेश गुप्ता ने की। मीडिया प्रभारी प्रवीण गोयल ने बताया कि 5 जुलाई को श्री अग्रसेन धाम कुंडली में होने वाले संगठन संवाद कार्यक्रम को लेकर इकाई के सभी पदाधिकारी ने अपने विचार रखें। महाराजा अग्रसेन का सिद्धांत एक रुपया एक ईंट है। संगठन का उद्देश्य अग्रवाल समाज को आगे बढ़ाना है और सबको साथ लेकर चलना है। इस मौके पर प्रदीप गोयल, अनिल गर्ग, सुमित, रेखा गर्ग, लता गर्ग, प्रेमलता गर्ग, नरेश कंसल, आनंद अग्रवाल, मोहन गोयल, विवेक, अनुज जैन, दीपक, संदीप गुप्ता, नरेश गर्ग भी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 18:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: संगठन संवाद कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल वैश्य समाज ने की चर्चा #AgarwalVaishyaSamajHoldsDiscussionOnTheOrganizationalDialogueProgram. #SubahSamachar