Aligarh News: शिकायत के बाद एसएसपी ने किया दरोगा लाइन हाजिर, विभागीय जांच और कानूनी कार्यवाही भी शुरू
अलीगढ़ के थाना अकराबाद में तैनात दरोगा मोहम्मद आसिफ के खिलाफ प्राप्त एक शिकायत की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जनहित में उपनिरीक्षक मोहम्मद आसिफ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर (पुलिस लाइन स्थानांतरित) कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच और कानूनी कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इस कार्रवाई से महकमे में चर्चा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 09:28 IST
Aligarh News: शिकायत के बाद एसएसपी ने किया दरोगा लाइन हाजिर, विभागीय जांच और कानूनी कार्यवाही भी शुरू #CityStates #Aligarh #Daroga #LineHajir #AkrabadThanaAligarh #AligarhNews #SspAligarh #SubahSamachar
