Mandi News: छह वर्ष बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ
15 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में लेना पड़ रहा था उपचारसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में आखिर 6 वर्ष बाद त्वचा रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। पहले विशेषज्ञ के अभाव में त्वचा रोगियों को 15 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज नेरचौक सहित निजी अस्पतालों में महंगा उपचार लेना पड़ रहा था। मंगलवार को डॉ. राहुल शर्मा ने त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यभार संभाला है।मूल रूप से जिला ऊना के मैहतपुर निवासी डॉ. राहुल शर्मा ने आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस और पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी की डिग्री हासिल कर छितकुल जिला किन्नौर में पहली तैनाती दी है। जबकि गुहांडल बिलासपुर नयना देवी में भी सेवाएं दी हैं। डॉ. राहुल ने बताया कि अपने सेवाकाल में मिले अनुभव व कौशल के आधार पर मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास करेंगे। त्वचा रोग विशेषज्ञ का पद भार ग्रहण करने पर अब मंडी जिले के मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। बता दें कि 2020 में मेडिकल कॉलेज नेरचौक खुलने के बाद डॉ. राहुल शर्मा ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में त्वचा रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यभार संभाला है।बॉक्सअब लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा। विशेषज्ञ की तैनाती से पूर्व अस्पताल में आने वाले मरीजों को एमबीबीएस और मेडिसिन विभाग के चिकित्सक उपचार दे रहे थे। अब नियमित विशेषज्ञ की तैनाती से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।-डाॅ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 17:50 IST
Mandi News: छह वर्ष बाद क्षेत्रीय अस्पताल मंडी को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ #AfterSixYears #RegionalHospitalMandiGotADermatologist #SubahSamachar
