Dehradun News: डेढ़ वर्ष बाद मारपीट व लूटपाट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विकासनगर। लगभग डेढ़ वर्ष पुराने मारपीट, धमकी और लूटपाट के प्रयास के मामले में न्यायालय के आदेश पर सेलाकुई थाना पुलिस ने ग्राफिक मार्बल्स, जेबीआईटी कॉलेज के निकट चांदचक निवासी संदीप तेवतिया समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता जमनपुर सेलाकुई निवासी मुकेश चौहान ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और सामान ले जाने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस को पहले भी शिकायत दी गई थी।थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकेश चौहान की शिकायत पर आरोपी और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 11 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर मारपीट की, धमकी दी तथा मशीन ले जाने का प्रयास किया। साथ ही पूर्व में स्कूटर, मोबाइल फोन और तैयार माल छीनकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया था। न्यायालय के निर्देशानुसार मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 17:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: डेढ़ वर्ष बाद मारपीट व लूटपाट के मामले में प्राथमिकी दर्ज #AfterOneAndAHalfYears #FIRRegisteredInCaseOfAssaultAndRobbery #SubahSamachar