Jind News: नमाज अता कर मांगी अमन-चैन की दुआ, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

जींद। जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अता कर देश व प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।हांसी ब्रांच नहर के निकट स्थित ईदगाह में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर नमाज अता की। इसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सदका, फितरा और जकात अदा की गई तथा जरूरतमंदों को मदद दी। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिल्लाना ने भी शिरकत की और मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठकर भाईचारे का संदेश दिया। ईद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाह के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी निगरानी में जुटे रहे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उचाना मंडी की जामा मस्जिद में भी लोगों ने शांतिपूर्वक नमाज अता की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: नमाज अता कर मांगी अमन-चैन की दुआ, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद #AfterOfferingPrayers #TheyPrayedForPeaceAndTranquility #AndExchangedEidGreetingsWithWarmEmbraces. #SubahSamachar