Meerut: कोरोना में नौकरी गई तो नहीं हारे हौसले, फुटबॉल को बनाया मिशन, अब 100 बच्चों को दे रहे नई पहचान
कई लोग मुश्किल परिस्थितियों में हार मान लेते हैं, लेकिन मेरठ के युवा फुटबॉलर प्रिंस ने विपरीत हालात को ही अपनी ताकत बना लिया। कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद उन्होंने फुटबॉल को ही अपना भविष्य बनाया और बच्चों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। आज उनका एबीसीडी फुटबॉल क्लब शहर के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच बन चुका है। कोरोना काल की चुनौती बनी नई शुरुआत मेरठ के रजबन कैंट निवासी प्रिंस दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। कोरोना काल के दौरान उनकी नौकरी चली गई। लॉकडाउन के बाद उन्होंने घर के आसपास बच्चों को फुटबॉल सिखाना शुरू किया। धीरे-धीरे यह प्रयास एक बड़े अभियान में बदल गया और उन्होंने एबीसीडी फुटबॉल क्लब को विकसित किया। शुरुआत कुछ बच्चों से हुई थी, लेकिन आज क्लब में 100 से अधिक बच्चे नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह भी पढ़ें:Meerut:महंगाई पर सपा का हल्लाबोल, कमिश्नरी से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 16:12 IST
Meerut: कोरोना में नौकरी गई तो नहीं हारे हौसले, फुटबॉल को बनाया मिशन, अब 100 बच्चों को दे रहे नई पहचान #CityStates #Meerut #मेरठ #प्रिंसफुटबॉलर #एबीसीडीफुटबॉलक्लब #फुटबॉलअकादमी #कोरोनाकाल #खेलप्रतिभा #युवाखिलाड़ी #महिलाफुटबॉल #जिलाफुटबॉललीग #खेलप्रशिक्षण #SubahSamachar
