Baghpat News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल रही जारी

-धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजीफोटो संख्या 4संवाद न्यूज एजेंसीबड़ौत। बैनामों में ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू करने के विरोध में अधिवक्ताओं की बृहस्पतिवार को हड़ताल जारी रही। धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और टाइपिस्ट पिछले कई दिनों से इस व्यवस्था के खिलाफ हड़ताल पर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यवस्था वापस न होने तक हड़ताल जारी रहेगी और उपनिबंधक कार्यालय में कोई काम नहीं होगा। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि वे इसे लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। तोमर ने बताया कि यह योजना लागू होते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता, टाइपिस्ट व मुंशी बेरोजगार हो जाएंगे। इस मौके पर कोमल तोमर, विनोद मान, मनोज कुमार, रविंद्र शर्मा, मुकेश, ईश्वर सिंह मौजूद थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 17:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat News: ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल रही जारी #Advocates'StrikeAgainstTheE-registrationSystemContinued. #SubahSamachar