Prayagraj : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत, सिविल लाइंस में हुआ हादसा

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सीएवी इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधिवक्ता की मौत हो गी। सिविल लाइंस से अल्लापुर की तरफ जाने के दौरान हादसा हुआ। अधिवक्ता की पहचान धर्मेंद्र कुमार )39) के रूप में हुई है। वह वाराणसी के मूल निवासी बताए जा रहे हैं। बाइक से सिविल लाइंस आए थे। वह अल्लापुर जा रहे थे। सीएवी इंटर कॉलेज के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए। जब तक लोग पहुंचे उनकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत, सिविल लाइंस में हुआ हादसा #CityStates #Prayagraj #CrimeNewsToday #PrayagrajNews #AdvocateAllahabadHighCourt #SubahSamachar