Rohtak News: बार चुनाव के लिए अधिवक्ता ओम प्रकाश पुनिया बने रिटर्निंग ऑफिसर
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अध्यक्ष दीपक हुड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें 11 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश पुनिया को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया। सुरेंद्र कुमार लौरा और अनिल कुमार शर्मा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं। अध्यक्ष दीपक हुड्डा और महासचिव राज करण पंघाल ने बताया कि ये नियुक्तियां बार एसोसिएशन के नियमों और बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा की अधिसूचना के अनुसार हैं। कार्यवाही पुस्तिका और नामांकन पत्र अनुमोदन के लिए बार काउंसिल चंडीगढ़ भेजे गए हैं। ओम प्रकाश पुनिया ने चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण निष्पक्षता से संपन्न कराने की बात कही। एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी कर लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की अपील की है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 03:13 IST
Rohtak News: बार चुनाव के लिए अधिवक्ता ओम प्रकाश पुनिया बने रिटर्निंग ऑफिसर #AdvocateOmPrakashPuniaAppointedReturningOfficerForTheBarElection. #SubahSamachar
