Bihar: राजस्थान के स्कूलों की खूबियां अपनाएगा बिहार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- जयपुर जाएगी अध्ययन टीम

बिहार सरकार राज्य की स्कूली शिक्षा को आधुनिक तकनीक, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाने की दिशा में नई पहल करने जा रही है। इसी उद्देश्य से बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को राजस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मॉडल स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और शिक्षा सुधार से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार से एक अध्ययन दल (स्टडी टीम) जयपुर भेजा जाएगा, जो वहां की शिक्षा व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन करेगा। राजस्थान के मॉडल स्कूलों का लिया जायजा जयपुर दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मुलाकात की। इस दौरान स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने स्कूलों के संचालन और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी ली। कोटा मॉडल की खूबियों को समझा शिक्षा मंत्री ने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से भी मुलाकात की। बैठक में कोटा के कोचिंग संस्थानों की शिक्षण पद्धति, डिजिटल लर्निंग, परीक्षा उन्मुख प्रशिक्षण, शैक्षणिक अनुश्रवण और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन की व्यवस्था पर चर्चा हुई। उन्होंने उन विशेषताओं की भी जानकारी ली, जिनकी वजह से देशभर के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा का रुख करते हैं। विधानसभा अध्यक्ष से भी हुई मुलाकात अपने दौरे के दौरान मिथिलेश तिवारी ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी से भी शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और शिक्षा क्षेत्र में सुधार के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। ये भी पढ़ें-पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान बिहार के मॉडल स्कूलों में होंगे नए प्रयोग शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में आधुनिक शिक्षण तकनीकों, डिजिटल संसाधनों और नवाचार आधारित शैक्षणिक व्यवस्थाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें बेहतर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने बताया कि बिहार से जल्द ही एक अध्ययन मंडल जयपुर भेजा जाएगा, जो वहां के शिक्षा मॉडल और नवाचारों का गहन अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। इसके आधार पर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार लागू किए जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 13:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: राजस्थान के स्कूलों की खूबियां अपनाएगा बिहार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- जयपुर जाएगी अध्ययन टीम #CityStates #Patna #Bihar #Jaipur #Rajasthan #BiharEducationNews #MithileshTiwari #RajasthanModelSchool #KotaCoachingModel #BiharSchoolEducation #SaraswatiVidyaNiketan #JaipurNews #BiharGovernment #EducationReform #SubahSamachar