Pauri News: मासिक धर्म स्वच्छता पर किया किशोरियों को किया जागरूक

श्रीनगर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर बेस चिकित्सालय श्रीनगर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी दी गई तथा सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नवज्योति बोरा ने कहा कि मासिक धर्म एक सामान्य प्रक्रिया है और इसमें संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, नियमित नेपकिन उपयोग और संतुलित आहार की सलाह दी तथा स्वास्थ्य समस्या पर चिकित्सकों से संपर्क करने को कहा। सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला और प्रभारी एनएचएम एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल के निर्देश पर, एनएचएम प्रभारी डॉ. धनंजय डोभाल की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मनमोहन सिंह, संगीता रयाल और नाहिद अख्तर ने किशोरियों को स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी दी। जिला समन्वयक मनमोहन पटवाल ने बताया कि जनपद में अब तक 1.30 लाख से अधिक सेनेटरी नेपकिन वितरित किए जा चुके हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 16:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: मासिक धर्म स्वच्छता पर किया किशोरियों को किया जागरूक #AdolescentGirlsWereMadeAwareOfMenstrualHygiene #SubahSamachar