Rohtak News: यूआईईटी में बीसीए में दाखिले जारी, 26 तक करें आवेदन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बीसीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 12 जून को आयोजित की जाएगी। यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत कुमार सिंगला ने बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए किसी भी संकाय से 12वीं पास विद्यार्थी पात्र हैं। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 42.75 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। 12वीं कक्षा में गणित विषय न होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।प्रो. सिंगला ने कहा इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटाबेस मैनेजमेंट, वेब टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग और डाटा एनालिटिक्स जैसे आधुनिक विषयों का ज्ञान दिया जाएगा। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए 9050607001, 9255591035, 9485685674 व 8398000027 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 17, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: यूआईईटी में बीसीए में दाखिले जारी, 26 तक करें आवेदन #AdmissionsOpenForBCAAtUIET;ApplyByMarch26 #SubahSamachar