Haridwar News: बीटेक पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष के लिए एक से होंगे प्रवेश
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय में संचालित चार वर्षीय बीटेक पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग एक जुलाई से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग सभागार में प्रवेश परामर्श (काउंसलिंग) होगी। संकायाध्यक्ष प्रो. मयंक अग्रवाल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या बीएससी की है उनके लिए बीटेक के द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश प्राप्त करने का यह एक उत्कृष्ट एवं सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विवि का अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी शिक्षकों और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के लिए देशभर में प्रतिष्ठित स्थान रखता है।प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति और आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक जुलाई को सुबह निर्धारित समय पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग सभागार में उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न बीटेक शाखाओं, उपलब्ध सीटों, पाठ्यक्रम की विशेषताओं, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की संभावनाओं व विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध जानकारी दी जाएगी।-------------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 18:13 IST
Haridwar News: बीटेक पाठ्यक्रमों के द्वितीय वर्ष के लिए एक से होंगे प्रवेश #AdmissionsForTheSecondYearOfB.TechCoursesWillBeginOnJuly1st #SubahSamachar
