Education News: CUET के बाद भी काशी में कॉलेजों-विवि की 7500 सीटों पर चलेगा दाखिला, जानें अपडेट

CUET PG : सीयूईटी के रिजल्ट के बाद भी जिले में यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिला पाने का मौका मिलेगा। करीब 7500 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश मिल सकेगा। यूपी कॉलेज की 3000 सीटों, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में 1200 सीटों, जगतपुर पीजी कॉलेज करीब 1000 से ज्यादा सीटों, अग्रसेन कन्या के साथ ही काशी विद्यापीठ में करीब 2000 सीटों को भरा जाना है। इन कॉलेजों में आवेदन की प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह तक चलेगी। वहीं, तिथि को आगे बढ़ाने का भी संकेत दे दिया गया है। दूसरी ओर यूपी कॉलेज 15 मई तक आवेदन का मौका था जिसे अब बढ़ाया जाएगा। यूपी कॉलेज में अभी तक स्नातक और परा स्नातक कोर्स में सीटों के लगभग बराबर ही आवेदन आए हैं। कॉलेज प्रशासन के मुताबिक सिर्फ 3500 आवेदन ही आए हैं। यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने बताया कि सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ही विद्यार्थी बाकी कॉलेजों में प्रवेश लेंगे। ऐसे में आवेदन का मौका बढ़ाया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 00:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Education News: CUET के बाद भी काशी में कॉलेजों-विवि की 7500 सीटों पर चलेगा दाखिला, जानें अपडेट #CityStates #Varanasi #CuetPg2026 #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar