Ambala News: सीईटी के माध्यम से मिलेगा चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश, प्रशिक्षण शुरु

अंबाला। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हरियाणा की अधिसूचना के अनुसार नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के माध्यम से होगा। ये जानकारी जीएमएन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के जनरल सेक्रेटरी अजय अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर, विशेषकर जर्मनी, कनाडा और यूके में प्रशिक्षित नर्सों की मांग तेजी से बढ़ी है। इसलिए कॉलेज में छात्रों के लिए जर्मन सहित विदेशी भाषाओं के शिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की ओर से इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश के लिए 12 वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ सामान्य वर्ग के लिए 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक अनिवार्य हैं। न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. राम लखन ने बताया कि परीक्षा और काउंसलिंग की जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। कॉलेज सलाहकार डॉ. रोहित दत्त के अनुसार छात्रों को अंबाला और कुराली (पंजाब) के प्रतिष्ठित अस्पतालों में विशेष क्लीनिकल व मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: सीईटी के माध्यम से मिलेगा चिकित्सा शिक्षा में प्रवेश, प्रशिक्षण शुरु #AdmissionToMedicalEducationWillBeThroughCET #TrainingWillStart #SubahSamachar