Panipat News: नौ आईटीआई में 2400 सीटों पर 15 तक होगा दाखिला , तैयारी पूरी
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होगी। जिले की नौ राजकीय ओर चार निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में करीब 2400 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 15 जून तक चलतेगी। आईटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है। विद्यार्थियों की सहायता व सही ट्रेड की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। विद्यार्थी स्वयं या साइबर कैफे के अलावा आईटीआई में आकर भी आवेदन कर सकते हैं। राजकीय आईटीआई पानीपत के संस्थान में आवेदन के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। इसके लिए स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में करीब 19 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विभाग ने दाखिले से पहले दस्तावेज तैयार करने का पत्र जारी कर दिया है। ट्रेड अनुसार सीटों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस बार संस्थानों में नई ट्रेड भी शुरू करने की तैयारी है। इससे विद्यार्थियों को कौशल निखारने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थी तकनीकी ट्रेड को प्राथमिकता देते हैं। नई योजनाओं और रोजगार की बढ़ती संभावनाओं के चलते तकनीकी शिक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 02:18 IST
Panipat News: नौ आईटीआई में 2400 सीटों पर 15 तक होगा दाखिला , तैयारी पूरी #AdmissionTo2400SeatsInNineITIsWillBeDoneTill15th #PreparationsComplete #SubahSamachar
