Hamirpur (Himachal) News: नादौन कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन संवाद न्यूज एजेंसी नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए व बीसीए और बीवॉक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा है ताकि विद्यार्थियों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध हो सके। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे प्रवेश से संबंधित नवीनतम सूचनाओं, महत्वपूर्ण तिथियों, पात्रता मानदंडों, मेरिट सूची सहित अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए नियमित रूप से कॉलेज की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी सूचनाएं समय-समय पर कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। बस्सी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत अब स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रत्येक सेमेस्टर के आधार पर किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: नादौन कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू #AdmissionStartedInVariousCoursesInNadaunCollege #SubahSamachar