Gurugram News: जटौली मंडी पहुंचीं प्रशासकीय सचिव, बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा

फोटो -- 11,649 किसानों से अब तक 28,394 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद- हेल्प डेस्क, गेट पास और बायोमीट्रिक सत्यापन की जांच की, किसानों से लिया फीडबैकअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। जिले में अब तक 11,649 किसानों से 28,394.15 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। गुरुवार को प्रशासकीय सचिव एवं आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त आशिमा बराड़ ने जटौली अनाज मंडी पहुंचकर खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क, गेट पास और बायोमीट्रिक सत्यापन व्यवस्था की जांच की। साथ ही किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया का फीडबैक लिया।निरीक्षण के दौरान आशिमा बराड़ ने अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। बाजरा उत्पादक किसानों को भावांतर भरपाई योजना का लाभ भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें उपज का उचित मूल्य मिल सके। जिले में जटौली के अलावा सोहना और फर्रुखनगर में भी बाजरा खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खरीद व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान आशिमा बराड़ ने गुरुग्राम में खरीद प्रक्रिया और किसानों की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी साझा की।निरीक्षण के दौरान पटौदी के एसडीएम दिनेश कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल, डीईटीसी एनआर फुले, मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज मोकलवास, डीएफएससी केके गोयल, मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव और तहसीलदार रोहताश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: जटौली मंडी पहुंचीं प्रशासकीय सचिव, बाजरा खरीद व्यवस्था का लिया जायजा #AdministrativeSecretaryVisitsJatauliMandi #ReviewsTheArrangementsForPearlMillet(bajra)Procurement. #SubahSamachar