Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई बणी के नए ब्लॉक को प्रशासनिक मंजूरी
हमीरपुर। आईटीआई बणी के नए ब्लॉक के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक ब्लॉक का प्लान हिमुडा ने तैयार किया है।भवन निर्माण के बाद संस्थान में प्रशिक्षण सुविधाएं और बेहतर होंगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा का अधिक लाभ मिलेगा।वर्तमान में आईटीआई बणी में वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) और स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड संचालित हो रहे हैं। नए ब्लॉक के तैयार होने के बाद संस्थान में एमएमवी और आर एंड सीटी दो नए रोजगारपरक ट्रेड शुरू किए जाने की संभावना है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।दूसरे क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगालंबे समय से आईटीआई के लिए नए ब्लॉक की मांग की जा रही थी। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। नए भवन से न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में भी मदद मिलेगी। यदि प्रस्तावित नए ट्रेड शुरू होते हैं तो बणी क्षेत्र के विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा।नए ब्लॉक के निर्माण से विद्यार्थियों को पहले से बेहतर शिक्षा मिलेगी। जैसे ही बजट मिलेगा तो निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -अनिल पठानिया, प्रधानाचार्य, आईटीआई बणी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 21, 2026, 18:01 IST
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई बणी के नए ब्लॉक को प्रशासनिक मंजूरी #HamirpurNewsHpNews #SubahSamachar
